इस वक्त की बडी खबर
बजट सत्र को गवर्नर द्वारा स्वीकृति न देने के खिलाफ पंजाब सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
पढियेे CM भगवंत मान ने क्या कहा
चंडीगढ़ 26 फरवरी (विश्व वार्ता) : पंजाब के बजट सत्र को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा स्वीकृति न देने के खिलाफ पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कल इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर सकता है। पंजाब सरकार ने गवर्नर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
पंजाब CM भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि दुनियाा के सबसे बड़े लोकतंत्र मे आज क्या क्या देखने को मिल रहा है पंजाब विधानसभा का सैशन बुलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है। लोकतंत्र की तलाश जारी है, इससे पहले दिल्ली में बहुमत के बावजूद मेयर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाओ, डिप्टी मेयर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाओ।
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि,पंजाब मंत्रिमंडल ने 3 मार्च से बजट सत्र बुलाने का प्रस्ताव पास करके राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के पास भेजा था। लेकिन गवर्नर ने पिछले मुद्दों को उठाते हुए इसे मंजूरी देने प्रति कुछ स्पष्ट नहीं किया तथा कहा कि पहले उन्हें उनके द्वारा भेजे पत्र के जवाब दिए जाए तथा जिस प्रकार से सीएम ने उनके प्रति शब्द इस्तेमाल किए है, वह इसके बारे में अब कानूनी सलाह ले रहे है। इससे गर्वनर पंजाब व सीएम के बीच टकराव औ बढ़ता दिख रहा है।
ਦੁਨੀਆਂ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੀਆਂ ਝਲਕੀਆਂ….
ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਬਹੁਮਤ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮੇਅਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਜਾਓ…
ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਜਾਓ… ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ ਚਲਾਉਣ ਲਈ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਜਾਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ …
ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ…— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 26, 2023