
इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा
इंदौर के मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत धंसी, इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) एमपी के इंदौर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब रामनवमीं के मौके पर मंदिर में चल रहे हवन कार्यक्रम के दौरान यहां पर बावड़ी की छत धंसकने से 25 से ज्यादा श्रद्धालु 40 फीट गहराई में गिर गए. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।। किसी तरह 17 लोगों को बाहर निकाला जा सका। बावड़ी से पुलिस ने रस्सियों की मदद से 19 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया।























