
टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 55 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने 4 विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 9वें ओवर में ही जरूरी रन बना लिए। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 5 बार हारने के बाद वेस्टइंडीज से पहला मुकाबला जीता है।





















