
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन की टीम ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कपके फाइनल में जगह बना ली.टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 166 रनों का स्कोर बनाया। मोइन अली नाबाद 51 टॉप स्कोरर रहे। 167 रनों के टारगेट को कीवी टीम ने रोमांचक अंदाज में 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।





















