
पंजाब किंग्स की तरफ से मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 40, विराट कोहली ने 25 और एबी डिविलियर्स ने 23 रन बनाए. पंजाब की ओर मोइजेज हेनरिक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट झटके. मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके.






















