
आयुष निदेशालय के निर्देश पर अवकाश के दिन भी शुरू होगी आयुष ओपीडी
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन ने आयुष निदेशालय के निर्देश पर अवकाश के दिन यानि की रविवार को भी आयुष की ओपीडी संचालित करना शुरू कर दिया है। 15 फरवरी से सेक्टर-24 के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हर रविवार को सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक ओपीडी संचालित की जा रही है। अगले 6 महीने के लिए आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति के डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है।





















