
आज है महावीर जंयती पढ़ें भगवान महावीर के अनमोल विचार
पंजाब के इस जिले मे आज महावीर जंयती के अवसर पर मांस/मछली एवं अंडे की दुकाने बंद रखने के आदेश जारी
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) आज महावीर जयंती मनाई जा रही है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष को महावीर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। जैन धर्म की प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 सालों तक कठोर तप किया था, जिससे उन्हें इन्द्रियों पर विजय प्राप्त हुई थी. दीक्षा लेने के बाद भगवान महावीर ने दिगंबर स्वीकार कर लिया। दिगंबर लोग आकाश को ही अपना वस्त्र मानते हैं इसलिए वस्त्र धारण नहीं करते हैं. भगवान महावीर ने समाज कल्याण के लिए बहुत काम किया. महावीर जयंती के मौके पर पढ़ें उनके कुछ अनमोल वचन।
सत्य- महावीर भगवान का पहला सिद्धांत यह है कि व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए. आपको भी इस सिद्धांत पर अमल करना चाहिए.
अहिंसा- महावीर जी ने हमेशा ही अपने अनुयायियों को अंहिसा का संदेश दिया है.
अपरिग्रह- व्यक्ति का किसी भी वस्तु से लगाव नहीं होना चाहिए. एक समय पर व्यक्ति को सभी चीजों का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए.
ब्रह्मचर्य- महावीर जी का एक सिद्धांत यह भी है कि व्यक्ति को विलासिता से दूर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. विवाहित व्यक्ति को अपने साथी के प्रति वफादार रहना चाहिए.
क्षमा- व्यक्ति में क्षमा करने की क्षमता होनी चाहिए. व्यक्ति को सभी से मित्रता का भाव रखना चाहिए. उसे लोगों को माफ कर देना चाहिए.
पंजाब के इस जिले मे आज महावीर जंयती के अवसर पर मांस/मछली एवं अंडे की दुकाने बंद रखने के आदेश जारी
पंजाब के लुधियाना जिला की जिलाधिकारी सुरभि मलिक ने आज महावीर जयंती के अवसर पर खन्ना और लुधियाना (ग्रामीण) क्षेत्रों में मांस/मछली और अंडे की दुकानों, मांसाहारी होटलों/ढाबों और परिसरों को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कल 4 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन किसी भी पशु की हत्या करना धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अशुभ माना जाता है। इस दिन जानवरों को मारना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है और शरारती तत्वों द्वारा इसका फायदा उठाया जा सकता है ।























