आज है भगवान राम का जन्मोत्सव
देशभर मे धूमधाम से मनाई जा रही है रामनवमी
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्व वार्ता) आज है भगवान राम का जन्मोत्सव है और पूरे देश मे आज रामनवमी बडी धूमधाम से मनाई जा रही है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इसी दिन त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया और असुर रावण का संहार कर धर्म की ध्वजा लहराई।
श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतार कहा जाता है और उन्होंने सूर्यवंश में जन्म लिया था। यह दिन इसलिए भी ख़ास बन जाता है क्योंकि ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार बेहद शुभ ज्योतिष के योग इस दिन बन रहे है।