
आज हरियाणा पुलिस को इस अवार्ड से सम्मानित करेगें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं। यहां पर अमित शाह हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवार्ड प्रदान करेंगे। इसी के साथ ही वो कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि शाह का यह हरियाणा दौरा भाजपा के लिए बेहद अहम होने वाला है। हरियाणा पुलिस अपनी सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित होने जा रही है। हरियाणा पुलिस को यह अवार्ड केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदान करेंगे। समारोह 14 फरवरी को करनाल के मधुबन पुलिस परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 2.30 बजे अमित शाह हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।





















