w
आज पंजाब व हरियाणा मे बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग ने किसानों को दी यह सलाह
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) उत्तर भारत मे एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया हेै कि पंजाब, हरियाणा मे मौसम ने रुख बदला है। वही यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। साथ ही तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए आफत आ गई है।
मौसम विभाग ने किसानों से पंजाब-हरियाणा में सरसों, मध्य महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में गेहूं और दालों की फसलों की कटाई स्थगित करने के लिए कहा है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई न की जाए। यदि पहले ही कटाई हो चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्टोर करें। गेहूं की फसलों की सिंचाई रोक दें।