
आज पंजाब राज्यपाल करेगें पंजाब व हरियाणा सीएमों से यूटी सचिवालय मे अहम बैठक
ट्राइसिटी में मेट्रो पर आज फैसला ले सकते है राज्यपाल
यूटी सचिवालय में सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित आज पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ यूटी सचिवालय मे अहम बैठक करेंगे। । स्पष्ट किया गया है कि कोई भी बेवजह सचिवालय के प्रथम तल पर प्रवेश नहीं करे। यूटी पुलिस विभाग द्वारा सचिवालय और आसपास रोजाना के मुकाबले अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है।





















