आज डेनमार्क के शहजादे फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और शहजादी मैरी एलिजाबेथ भारत दौरे पर
चंडीगढ़ 26 फरवरी (विश्व वार्ता) डेनमार्क के शहजादे फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और शहजादी मैरी एलिजाबेथ आज से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले दो दशकों में डेनमार्क के शाही परिवार से यह भारत की पहली यात्रा होगी।बीते दो दशकों में डेनमार्क के शाही परिवार से यह भारत की पहली यात्रा होगी।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, डेनमार्क के शाही दंपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। उनके साथ वहां के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन, पर्यावरण मंत्री मैगनस हेउनिके और जलवायु, ऊर्जा मंत्री लार्स आगार्ड आयेंगे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...