
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे मे महिला जज की मौत
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता)आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में यूपी की एक युवा महिला जज की मौत हो गई. महिला जज का नाम पूनम त्यागी था। वे इन दिनों अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के पद पर मैनपुरी में तैनात थीं। हादसे की वजह कार चालक को नींद आ जाना माना जा रहा है. हालांकि कार की मैकेनिकल और टैक्नीकल जांच रिपोर्ट का अभी पुलिस को इंतजार है। ताकि ऐसा न हो कि कहीं कार में किसी गड़बड़ी के चलते हादसा पेश आया हो।





















