
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स आज होगी आमने-सामने
आज आईपीएल 2021 के नॉकआउट स्टेज के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सोमवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें अंक तालिका की तीसरे नंबर की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चौथे स्थान वाली कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने होगी। शारजाह के मैदान में होने वाले इस मैच में एक टीम दूसरे क्वालीफायर में पहुंच जाएगी, तो वहीं दूसरी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। कोलकाता की टीम जहां दो बार की विजेता है तो वहीं बैंगलोर को अपने पहले खिताब की तलाश है।






















