
IPL फेज-2
इंडियन प्रीमियर लीग के फेज-2 में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बडा मुकाबला होगा। दिल्ली के अभी 9 मैचों से 14 अंक हैं। यानी इस मुकाबले में जीत के साथ ही दिल्ली प्ले ऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन सकती है। अगर राजस्थान की टीम को जीत मिलती है तो वह टॉप-4 में पहुंच जाएगी। राजस्थान के अभी 8 मैचों से 8 अंक हैं।






















