

अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब भर में छापेमारी जारी
इस जिले मे तैनात किया नया एसएसपी
इस जिले से हिरासत में लिये अमृतपाल के इतने साथी
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश लगातार दूसरे दिन भी जारी है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में है और फिरोजपुर मे खाली पोस्ट पर एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह को लगाया गया है।
वही खबर आ रही है कि पंजाब के लुधियाना मे पंजाब पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है वही जानकार सूत्रो से खबर है कि लुधियाना पुलिस ने अमृतपाल के 15 साथियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि पूरे पंजाब में साथियों को राउंडअप किया जा रहा है। आपको बता दें कि जालंधर स्थित इलाके मेहतपुर से भी 7 साथियों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं अमृतसर के आई.जी. रेंज के अधिकारी कौस्तुभ शर्मा ने बताया आज भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में माहौल शांत है।























