अमूल दूध के फिर बढ़े दाम, नए रेट आज से लागू
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) अमूल ने गुजरात के लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. अमूल दूध ने एक बार फिर से कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है । अमूल ताजा, शक्ति, टी स्पेशल, काउ मिल्क, चा माजा, स्लिम एंड स्ट्रीम, ए टू काउज मिल्क, बफेलो मिल्क समेत ब्रांड्स के दाम अब दो रुपए बढ़ा दिए गए हैं. इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई कीमतें आज से लागू हैं. अब नई कीमतों के हिसाब से अमूल गोल्ड 64 रुपए, अमूल शक्ति 58 रुपए प्रति लीटर और अमूल ताजा 52 रुपए प्रति लीटर बिकेगा. इसके साथ ही भैंस के दूध के दाम में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है । जो अब 34 रुपए प्रति 500 एमएल के भाव से बिकेगा ।
























