
अब भी फरार है खालिस्तान समर्थक अमृतपाल, पुलिस कर रही तलाश
अमृतपाल के समर्थकों को यहां ले गई पंजाब पुलिस
अब तक कुल इतने समर्थको को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब पुलिस ने कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है. जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा, ‘वह अब भगोड़ा है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं तथा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे.’ चहल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के छह से सात बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस दौरान कल गिरफ्तार किए 78 समर्थकों में 4 समर्थकों को पँजाब पुलिस असम के डिब्रुगढ़ पुलिस स्टेशन ले गयी है। जहाँ उन्हें असम पुलिस के हवाले कर दिया गया है। व इन्हें जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान अब तक कुल 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस की यह कार्रवाई अमृतपाल सिंह के धार्मिक जुलूस ‘खालसा वाहिर’ के मुक्तसर जिले से शुरू होने से एक दिन पहले हुई. पुलिस ने कहा कि राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक .315 बोर की एक राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवॉल्वर और 373 कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं.























