
अजनाला की झड़प के बाद भारत में अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन
चंडीगढ़ 25 फरवरी (विश्व वार्ता) “वारिस पंजाब दे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। वारिस पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। अजनाला थाने पर हमले के बाद से अमृतपाल सरकार के रडार पर था. अमृतपाल के नाम से इंस्टाग्राम पर करीब 35 अकाउंट हैं, जिनमें से ब्लू टिक अकाउंट को बंद कर दिया गया है। उसका खाता अब एक “प्रतिबंधित प्रोफ़ाइल – यह प्रोफ़ाइल आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है” संदेश दिखाता है।





















