
अगले 24 घंटो मे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का पूर्वनुमान
शीत लहर के बीच घने कोहरे की वजह से बढ़ती ठिठुरन
पंचकूला व अन्य शहरों का जानिये एक्यूआइ
चंडीगढ 10 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज और कल हल्की बारिश की संभावना जताई है। लोग पिछले 8 दिनों से धुंध का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वजह से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का पूर्वनुमान है।शीत लहर के बीच घने कोहरे की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस कम था, वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। पंचकूला का एक्यूआइ 317, लुधियाना का 332, जालंधर का 207, कुरुक्षेत्र का 307 और नई दिल्ली का 447 दर्ज किया गया।























