
अगर ताजमहल देखने चाहते हो तो आज है खास मौका
आज से इस तारिख तक फ्री रहेगी ताजमहल मे एंट्री
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता): अगर आपने दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के दीदार नही किये तो आज आज से आप 19 फरवरी तक ताजमहल मे फ्री में घूम सकोगें। क्योकि मुगल शासक शाहजहां के 368वें उर्स के अवसर पर आगरा के ताजमहल में 17 फरवरी से तीन दिन तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस मौके पर चादर पोशी, चंदन, गुसुल और कुल जैसी कई रस्में निभाई जाएंगी। बतां दे कि ताजमहल जिसे कई लोग प्यार की निशानी भी मानते हैं, सालों से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। ये स्मारक भारतीयों के अलावा विदेशी पर्यटकों को भी खूब लुभाता है। ऐसे में अगर आपका भी मन कर रहा है कि आने वाले वीकेंड पर एक ट्रिप प्लान किया जाए, तो ताजमहल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
उर्स कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम जैदी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी शाहजहां का उर्स 17 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इन तीन दिनों के लिए यात्रियों के लिए ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।























