मिस्र के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच बैठक आज
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी दिल्ली पहुंचे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी आज द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे। वह दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में कारोबार करने की पेशकश करेंगे। वे मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बुधवार को उनके साथ होने वाली बैठक को लेकर उत्साह भी दिखाया।