
चंडीगढ़, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) पीएम मोदी ने हैदराबाद में 11वीं सदी के समाज सुधारक और संत रामानुजाचार्य की 216 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।





















