
PM मोदी आज रोजगार मेला के तहत युवाओं को करेंगे संबोधित
चंडीगढ़,24 नवंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा के ‘रोजगार मेले’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, गोवा राज्य सरकार द्वारा आयोजित ‘रोजगार मेले’ में लगभग 1,250 रंगरूटों को विभिन्न विभागों में पदों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। सीएम सावंत ने कहा कि रोजगार मेले के तहत पुलिस विभाग, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, योजना और सांख्यिकी और कृषि विभागों में भर्ती के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। पीएम मोदी इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर गुजरात में हैं। गोवा रोजगार मेले को वर्चुअली संबोधित करने के साथ-साथ पीएम मोदी आज गुजरात के पालनपुर, मोडासा, दहेगाम, बावला में जनसभाएं करेंगे























