PM मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से करेंगे बातचीत
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी शाम 4 बजे अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर देश के बाल नायकों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। भारत सरकार नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला एवं संस्कृति और वीरता की छह श्रेणियों में बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है।