दिल्ली,17 अक्तूबर (विश्ववार्ता)पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने शनिवार को नेशनल टी20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की. गुल ने पाकिस्तान की तरफ से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (वनडे) 2016 में खेला था.
उन्होंने नेशनल टी20 कप में बलूचिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. उनकी टीम शुक्रवार को रावलपिंडी में सदर्न पंजाब से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा.गुल ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘भारी मन से और काफी सोच विचार करने के बाद मैंने नेशनल टी20 कप के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है.’























