दिल्ली 2 नवंबर (विश्ववार्ता): चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से उनके संन्यास की अटकलों पर रविवार को विराम लगा दिया। पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने उनसे पूछा कि क्या यह आपका आईपीएल में यलो जर्सी में आखिरी मैच है। इस पर धोनी ने तुरंत जवाब दिया कि बिल्कुल नहीं।
सीजन में मैच के बाद धोनी विपक्षी टीम के कई खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ देने के साथ गिफ्ट देते नजर आ रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही थी, कहीं धोनी का यह आखिरी आईपीएल तो नहीं। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अचानक इंस्टाग्राम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले साल इंग्लैंड में वन-डे वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।






















