मुंबई से होगी खिताबी टक्कर
अबु धाबी, 9 नंवबर (विश्ववार्ता): आईपीएल के 13वें सीजन का क्वालिफायर-2 मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जीता. रविवार रात अबु धाबी में ‘करो या मरो’ के इस मैच में दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 17 रनों से मात दी. 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 172/8 रन ही बना पाई. मैन ऑफ द मैच मार्कस स्टोइनिस (3-0-26-3) ने सनराइजर्स को तीन झटके दिए, जिसमें केन विलियमसन का अहम विकेट भी शामिल है. कैगिसो रबाडा (4-0-29-4) ने चार विकेट लेकर दिल्ली की जीत सुनिश्चत की.
इस बेशकीमती जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई. अब खिताबी मुकाबले में 10 नवंबर को दुबई में उसकी टक्कर चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) से होगी






















