
दिल्ली, 27 नवंबर (विश्ववार्र्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच सिडनी में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कोरोना के बीच पहली बार स्टेडियम में क्रिकेट फैंस को भी एंट्री मिलेगी। भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद साफ कर दिया है कि शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल दूसरे ओपनर होंगे।





















