
DSP चंद्रपाल का आज उनके पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पास सड़क हादसे में फतेहाबाद में तैनात डीएसपी चंद्रपाल की मौत हो गई थी। डीएसपी चंद्रपाल का आज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम होगा तथा उनके पैतृक गांव फतेहाबाद के झलनिया में उनका अंतिम संस्कार होगा। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।





















