
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान इन दिनों बॉलीवुड से दूर अपनी बेटी इनाया खेमू और पति कुणाल खेमू के साथ क्वालिटी समय बीता रही हैं. सोहा आजकल पटौदी में अपने पैतृक घर पर वक्त बिता रही हैं. बॉलीवुड से भले सोहा दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं. बीते कुछ वक्त से आए दिन इनाया के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में सोहा ने इनाया के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसको देखने के बाद लोग उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं.





















