जैतो ,22 जुलाई (रघुनंदन पराशर ) उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने आज बताया कि दिल्ली से लुधियाना तक 130 किमी/घंटा की स्पीड से यात्री गाड़ी चलाने के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त की स्वीकृति प्राप्त हो गई है | तीव्र गति से ट्रेन चलाने के लिए ट्रैक के उन्नतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है |
उन्होंने कहा किसाहनेवाल तथा डंडारीकलां रेलवे स्टेशनों पर ट्रैक के 10 खाकों को टी-28 मशीन द्वारा ट्रैक की पंक्ति को सीधा किया जा चुका है | बिजली की ओवरहेड तारों को भी खाकों के अनुरूप संवर्धित किया जा चुका है | सीआरएस द्वारा बताए गए सभी सुधार कार्यों का मानकों के अनुरूप संवर्धित कर मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है |
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली-लुधियाना सेक्शन में राजधानी, शताब्दी तथा एलएचबी कोच वाले गाड़ियों को 130 किमी/घंटा से चलाना शीघ्र ही सुनिश्चित हो जाएगा | अधिक गति के कारण, लुधियाना शहर के समीप रेलवे की चौहद्दी में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की सीमा में दीवार बनाने का कार्य अंतिम चरण में है और इस कार्य में नगर निगम का सहयोग प्राप्त हो रहा है |
मंडल के लुधियाना-जालंधर तथा जालंधर-जम्मू सेक्शनों पर भी 130 किमी/घंटा से यात्री गाड़ियाँ चलाने के प्रस्ताव पर त्वरित गति से कार्य चल रहा है | इस लक्ष्य को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारीगण काफी उत्त्साहित है |
ਐਨ.ਆਰ.ਆਈ. ਥਾਣੇ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਦਾ ਰੀਡਰ 20,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ
ਐਨ.ਆਰ.ਆਈ. ਥਾਣੇ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਦਾ ਰੀਡਰ 20,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 25 ਅਪ੍ਰੈਲ, 2024 (ਵਿਸ਼ਵ...