विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
इनमें 73 लाख 60 हजार 954 लोग हुए ठीक
मौत का आंकडा भी 5 लाख 62 हजार के पार
दिल्ली, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) दुनिया भर में कोरोना ने विकराल रूप धारण किया हुआ है, इसलिए कोरोना नियमों का पालन करे व घर मे सुरक्षित रहे क्योकि दुनिया मे मरीजो की संख्या की बढकर 1 करोड़ 26 लाख 25 हजार 155 हो गई है। लेकिन इन सबके बावजूद दुनिया भर मे 73 लाख 60 हजार 954 लोगो ने कोरोना को हराकर घर वापिसी की है। वही अगर बात करे दुनिया मे कोरोनावायरस से 5 लाख 62 हजार 769 लोगो को कोरोना अपना शिकार बना चुका है।
ऑस्ट्रेलिया मे संक्रमितो की संख्या 9 हजार 549, मौते 107 हो गई। वही बात करे कनाडा मे 1 लाख 7 हजार 126 संक्रमित, मौते 8 हजार 759 इसके अलावा पाकिस्तान मे संख्या 2 लाख 43 हजार 599 संक्रमितो व मौते 5 हजार 058 हो गई है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 3,291,786 | 136,671 | 1,437,774 |
ब्राजील | 1,804,338 | 70,524 | 1,185,596 |
भारत | 8,22,603 | 22,144 | 5,16,192 |
रूस | 7,13,936 | 11,017 | 489,068 |
पेरू | 31,6,448 | 11,314 | 2,07,802 |
स्पेन | 3,00,988 | 28,403 | उपलब्ध नहीं |
चिली | 3,09,274 | 6,781 | 2,78,053 |
ब्रिटेन | 2,88,133 | 44,650 | उपलब्ध नहीं |
मैक्सिको | 2,82,283 | 33,526 | 1,72,230 |
ईरान | 2,52,720 | 12,447 | 2,15,015 |