
चंडीगढ, 22 मार्च, (विश्ववार्ता): पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने आज बड़ा फैसला किया है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार ने सोमवार सुबह छह बजे से 31 मार्च तक पूर को लॉक डाउन करने के आदेश जारी किया है। बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज सुबह ही राज्य के सभी उपायुक्तों को सभी जिलों को लॉक डाउन करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान आवश्यक सेवाएं चलती रहेंगी।






















