
चंडीगढ़,02 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार के विवादित डीएसपी अतुल सोनी ने आज मोहाली की अदालत मे आत्मसमर्पण कर दिया। इस केस मे सोनी को निलंबित किया गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी आज डीएसपी सोनी ने अदालत मे आत्मसमर्पण कर दिया।
बतां दे कि अतुल सोनी जोकि 82वीं बटालियन पीएपी चंडीगढ़ में तैनात था, पर अपनी पत्नी पर गोली चलाने का आरोप लगा था। यह आरोप अतुल सोनी की पत्नी द्वारा ही लगाया गया था, जिसके आधार पर अतुल सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन अगले ही दिन अतुल सोनी की पत्नी अपने आरोपों से मुकर गई और गोली चलाए जाने की घटना से उन्होंने इंकार कर दिया।
इसके बावजूद विभिन्न तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने अतुल सोनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर गई थी।
Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਹੇਠਾਂ...





















