पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई खुशियां
डा. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्न्म, पंजाब सीएम मान ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी का जन्म मोहाली स्थित निजी अस्पताल में हुआ। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी। उन्होंने लिखा- जच्चा-बच्चा स्वस्थ
गुरुपीत और भगवंत मान की शादी पिछले साल जुलाई 2023 में हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। 48 साल के भगवंत मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली गुरुप्रीत से शादी की। भगवंत मान की दुल्हनिया मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर भी हैं।