
पंजाब मे मौसम ने ली बडी करवट, गर्मी ने दिखाए तेवर, 34 डिग्री के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग ने जारी किया चार दिनो का यैलो अलर्ट
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) सूर्य देवता ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है और पारा अब धीरे धीरे अपने तेवर दिखाना शुरू कर रहा है। पिछले 24 घंटो मे पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा है। पंजाब के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 34.1 डिग्री का पारा पटियाला का रहा।
वहीं, अमृतसर का तापमान 30.4, लुधियाना का 32.5, पठानकोट का 32.4, बठिंडा का 31.2, गुरदासपुर का 30.0, एसबीएस नगर का 31.3 , जालंधर का 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 15.2 डिग्री का पारा बठिंडा का रहा और यह सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का 19.0, लुधियाना का 16.8, पटियाला का 20.3, पठानकोट का 19.9 व जालंधर का 18.7 डिग्री दर्ज किया गया।
वही मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब के तकरीबन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिजली चमकने के साथ बारिश होगी, इससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।























