खुशखबरी: पंजाब सीएम भगवंत मान के घर गूंजेगी किलकारियां
डॉ. गुरप्रीत कौर अस्पताल मे भर्ती
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियां दस्तक दे रही है और जल्द ही नन्हे मेहमान के घर मे आने से किलकारियां गंूजने वाली है। पता चला है कि मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मोहाली के फोर्टिज अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इससे पहले मार्च महीने में गणतंत्र दिवस के मौके पर लुधियाना में आयोजित समारोह के दौरान लोगों को पत्नी गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की खुशखबरी के बारे में बता चुके है।
गुरुपीत और भगवंत मान की शादी पिछले साल जुलाई 2023 में हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। 48 साल के भगवंत मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली गुरुप्रीत से शादी की। भगवंत मान की दुल्हनिया मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर भी हैं।