
रिश्वत लेने के आरोप में काबू पटवारी कोर्ट में पेश, भेजा इतने दिनो के पुलिस रिमांड पर
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) जायदाद का इंतकाल करवाने के एवज में 34 लाख 70 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में काबू किए गए पटवारी गुरविंदर सिंह को विजीलैंस की टीम ने कोर्ट में पेश किया।
इस दौरान दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी गुरविंदर सिंह का विजीलैंस की टीम को 2 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया। विभागीय जानकारी के अनुसार टीम द्वारा कोर्ट को बताया गया था कि आरोपी के प्राइवेट कारिंदे निक्कू की गिरफ्तारी को लेकर आरोपी से पूछताछ की जानी है और आरोपी से उसकी प्रोपर्टी व अन्य आय के साधनों के बारे में भी पूछताछ करनी है तथा रिकवरी भी करनी है।





















