
आईपीएल 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस हराकर हासिल की पहली जीत
लगी रिकार्डों की झडी
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई लगातार दो मैचों में मिली शिकस्त के बाद नौवें पायदान पर पहुंच गई है।
हैदराबाद की जीत
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत उसके बल्लेबाजों ने तय की. हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए. क्लासेन के बल्ले से 7 छक्के निकले. अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए, इस खिलाड़ी ने भी 7 छक्के लगाए. ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रन ठोके. इसके अलावा एडेन मार्करम ने नाबाद 42 रन बनाए.
मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
मुंबई के बल्लेबाजों ने भी बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर अपना दम दिखाया. तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. टिम डेविड ने भी नाबाद 42 रन बनाए. ईशान किशन ने 13 गेंदों में 34 और नमन धीर ने 14 गेंदों में 30 रन बनाकर हैदराबाद को चुनौती देने की कोशिश की. लेकिन मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या की धीमी पारी टीम पर भारी पड़ गई. पंड्या ने सिर्फ 120 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए।





















