
राजस्थान मे पंजाब के एक परिवार पर टूटा दुखो का पहाड
सडक हादसे मे एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत से मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) राजस्थान मे पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना के गांव नाथूवाला गडबी के एक परिवार के चार लोगों की राजस्थान के श्रीगंगानगर के पास सडक़ हादसे में मौत होने से हाहकार मच गया।
दो दिन पहले सारा परिवार किसी रिश्तेदार की शादी में राजस्थान के पदमपुर गया था। मंगलवार को पदमपुर से मोगा लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे श्रीगंगानगर क्षेत्र में परिवार की कार को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों के रिश्तेदार ने बताया कि दो दिन पहले सूरजवीर सिंह (31) पत्नी मनदीप कौर (28), मां कुलदीप कौर (55) बहन मनवीर कौर और मनवीर की बेटी वाणी के साथ अपनी बुआ के घर राजस्थान के पदमपुर शादी में गया था। मंगलवार को मोगा आते समय श्रीगंगानगर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सूरजवीर सिंह, मनदीप कौर और कुलदीप कौर और एक साल की वाणी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूरजवीर की बहन मनवीर कौर घायल हो गई। उसे श्रीगंगानगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरजवीर और मनदीप कौर की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। वहीं मनवीर कौर कनाडा में रहती है और रिश्तेदार की शादी के लिए पंजाब आई थी।—————-





















