
पंजाब मे आप विधायक ने प्रैस कॉफ्रैस कर भाजपा पर लगाया बडा आरोप
पार्टी बदलने के लिए भाजपा दे रही है करोडो का ऑफर
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनावो मे अब गिनती के दिन बचे है और पंजाब मे राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है तो वही दल बदल का दौर शुरू हो गया है इसी बीच जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और अन्यों द्वारा अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बडा आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी बदलने के लिए 45 करोड़ रुपये और वाई प्लस सिक्योरिटी का ऑफर दे रही उन्होंने कहा कि जिस बात का डर था वही होना शुरू हो गया है। विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि भाजपा द्वारा सभी विरोधी दल के नेताओं को तंग करना शुरू कर दिया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद अब जहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार थी, वहां भाजपा विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है कि आप के वर्करों, विधायकों और सांसदों को खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें एक कॉल आई थी और फोन करने वाले ने बताया कि वह सेवक सिंह बोल रहा है। उसने उन्हें भाजपा में शामिल होने की ऑफर दी और कहा कि वह अपनी डिमांड बताए।























