
पंजाब के इस जिले मे मानवता हुई शर्मसार
कलयुगी मां ने नाले फेंका नवजात, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) आज समाज किस दिशा मे जा रहा है लोग रिश्तों की अहमियत व इंसानियत लगातार भूलते जा रहे है। पंजाब के लुधियाना जिले मे सुबह माधोपुरी के निकट बुड्ढा नाले में तैरता हुआ बच्चा देख पब्लिक ने इलाका पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची और मृत नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी देते ए.एस.आई. दविन्द्र सिंह ने बताया कि ताजपुर बुड्ढा नाले की तरफ से बच्चा तैरता हुआ माधोपुरी नाले के निकट पहुंचा है। अनचाहे जन्मे बच्चे को मां ने नाले में फैंका है या किसी अन्य ने इस अपराध को अंजाम दिया है। इसकी जांच की जी रही है। पुलिस ने इलाके के अलावा अन्य अस्पताल से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। पुलिस जन्में बच्चों का रिकार्ड खंगाल रही है। अनचाहे बच्चे के जन्म देने वाली बेरहम मां के खिलाफ फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।




















