
दिल्ली शराब घोटाला मामले मे बीआरएस नेता के. कविता को कोर्ट से नहीं मिली राहत
अब भेजा इतने दिनों की न्यायिक हिरासत में
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) बीआरएस नेता के. कविता को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से कोई राहत न मिलने के बाद अब उन्हे 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। के. कविता को कोर्ट से राहत नहीं मिली। मंगलवार को क्चक्रस् नेता के. कविता को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में श्वष्ठ की हिरासत पूरी होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। यहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया। इस दौरान के कविता ने कहा, ‘यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है बल्कि पॉलिटिकल लॉन्ड्रिंग का मामला है। यह एक मनगढ़ंत और झूठा मामला है।
मंगलवार को अदालत के फैसले के बाद भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता को शराब घोटाले के मामले में जेल भेज दिया गया है। दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता के कारण अदालत ने कविता को 9 अप्रैल तक जेल में रहने का आदेश दिया है। बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) द्वारा तीन दिन की हिरासत पूरी करने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट के न्यायाधीश कावेरी बवेजा के सामने पेश किया गया। श्वष्ठ ने अदालत से कविता को जेल में रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि आगे पूछताछ की जरूरत नहीं है। कविता के वकील नीतेश राणा ने उनके बेटे की परीक्षाओं का हवाला देते हुए जमानत मांगी, जिस पर 1 अप्रैल को सुनवाई होनी है।




















