
हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की महासचिव को हटाया
राज्यपाल दत्तात्रेय ने जारी किए ऑर्डर
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा: राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एक ऑर्डरलेटर जारी कर यह जानकारी दी की हरियाणा की बाल कल्याण परिषद की महासचिव रंजीता महता की छुट्टी कर दी गई है। ऑर्डरमें लिखा है कि 13 मई, 2022 को उनकी नियुक्ति के जारी किए गए ऑर्डरतत्काल प्रभाव से वापस लिए गए जाते हैं। अब महिला एवं बाल कल्याण विभाग, हरियाणा अगले आदेश तक हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के डेलो के रूटीन कामों को देखेगा। रंजीता मेहता पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करीबी हैं। मनोहर लाल के हटने के बाद अब उनके हटाए जाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।ं।
बता दें कि रंजीता मेहता पूर्व सीएम मनोहर लाल की करीबी थी। अब महिला एवं बाल कल्याण विभाग, हरियाणा अगले आदेश तक हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के डेली के रूटीन कामों को देखेगा।
2022 में 3 साल के लिए नियुक्ति की गई थी
रंजीता मेहता की 13 मई, 2022 को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव पद पर 3 साल के लिए नियुक्ति की गई थी। लेकिन 3 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें 2 साल से कम समय में जि़म्मेदारी से हटा दिया गया। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं। सियासी गलियारों में रंजीता मेहता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रंजीता मेहता पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करीबी रही हैं। पिछले दिनों मनोहर लाल भी सीएम पद से हट चुके हैं।




















