
पंजाब मे कांग्रेस को बडा झटका देने के बाद रवनीत सिंह बिट्ट का बडा बयान आया सामने
बीजेपी मे शामिल होने वाले बिट्टू को लेकर राजा वंडिग ने कही यह बात
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव मे अब गिनती के दिन बचे है और पंजाब की सियासत मे लगातार उबाल आना शुरू हो गया है हर दिन एक बाद बडे उलटफेर देखने को मिल रहे है। जब लुधियाना से मौजूदा सांसद और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू अचानक बीजेपी में शामिल हो गए। इस खबर ने पंजाब की राजनीति का पारा बढ़ा दिया है। इस बीच दिल्ली में बीजेपी में शामिल होने पर बिट्टू ने कहा कि वह अमित शाह के आभारी हैं जिन्होंने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का मौका दिया।
बिट्टू ने कहा कि वह शहीद परिवार से जुड़ा है। उन्होंने पंजाब के बहुत बुरे हालात देखे हैं, जिससे पंजाब को बाहर निकलते हुए भी देखा है। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पंजाब बहुत पसंद है, वे पंजाब के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं जिसके लिए एक पुल की जरूरत है और वे बीच में पुल का काम करेंगे। आगे भी मोदी सरकार ही आएगी।
पंजाब के किसानों के लिए, पंजाब के दुकानदारों के लिए, पंजाब के उद्योग को आज हाथ थामने की जरूरत है। वह केंद्र सरकार और पंजाब के बीच कड़ी का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 3 कृषि बिल अकाली दल द्वारा लाए गए थे, बाद में वे वापस ले लिए गए और लोगों को गुमराह किया गया।
वही बिट्टू बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस का पहला बयान सामने आया है। बिट्टू के बीजेपी में जाने पर पंजाब प्रधान राजा वडि़ंग ने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नुकसान से ज्यादा रवनीत बिट्टू की नुकसान हुआ है। बिट्टू के परिवार को कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। उनके दादा बेअंत सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था। बिट्टू जैसे दल बदलने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।




















