

पंजाब में कांग्रेस को आज फिर लगा बड़ा झटका
यह दिग्गज नेता भाजपा में हुआ शामिल
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह लुधियाना से सिटिंग सांसद हैं. राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।






















