
पंजाब मे बीजेपी द्वारा लोकसभा मे अकेले लडऩे के ऐलान के बाद सुखबीर बादल का बडा बयान आया सामने
कहा शिरोमणि अकाली दल कोई मामूली सियासी पार्टी नहीं
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) भाजपा द्वारा पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लडऩे के फैसले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कोई मामूली सियासी पार्टी नहीं है, यह एक उसूल वाली पार्टी है। हमारे लिए नंबर गेम से ज्यादा उसूल महत्वपूर्ण हैं।
सुखबीर ने कहा कि अकाली दल ने सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, कौम की रक्षा, पंजाब की रक्षा, शांति और भाईचारा पंजाब में बना रहे यह अकाली दल की जिम्मेदारी है। दिल्ली की राष्ट्रीय पार्टियां सिर्फ वोट की राजनीति करती है, हम वोट की राजनीति नहीं करते।
बता दें कि भाजपा ने पंजाब में अकेले चुनाव लडऩे का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल में सहमति नहीं बन पाई। पार्टी के पंजाब प्रधान ने इस बाबत एक्स पर ट्वीट किया था। दरअसल शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव से पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया था। भाजपा को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति थी। कारण यह था कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। जिसमें एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बॉर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा अकाली दल से सुर नहीं मिला रही थी।
भाजपा पंजाब अध्यक्ष जाखड़ ने आज वीडियो शेयर करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लडऩे जा रही है। ये फैसला पार्टी ने लोगों, वर्करों, लीडरों से बात करके लिया है। पंजाब की जवानी, व्यापारी, मजदूरों आदि के भविष्य के लिए उक्त फैसला लिया गया है। क्योंकि जो काम भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेृत्तव में पंजाब के लिए किए है, वो किसी ने नहीं की है।
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव से पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया है। भाजपा को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति थी। कारण यह था कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। जिसमें एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बॉर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा अकाली दल से सुर नहीं मिला रही था।





















