
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे है चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आप के कई दिग्गज नेता भी हुए गिरफ्तार
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ़। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लोगों में रोश उत्पन्न हो रहा है। उनकी पार्टी के लोग उनके समर्थन में हर हाल में खड़े हैं। इस दौरान कई पार्षदों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए गिरफ्तारी देने का फैसला किया, इन सभी के बीच में दिल्ली में चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार सहित आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है गिरफ्तारी के दौरान चंडीगढ़ के मेयर के साथ-साथ कई पार्षद शामिल थे सभी ने खुल कर केजरीवाल का समर्थन किया है और आपत्ति जताई है। यह सभी नेता मंगलवार को ्रह्म्1द्बठ्ठस्र ्यद्गद्भह्म्द्ब2ड्डद्य की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।






















