अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट कल करेगा सुनवाई
आप के कई नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। आप नेता और दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज पूरी दिल्ली को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भाजपा के नेता, केंद्र सरकार, केंद्र के मंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर ये सोचते हैं कि पुलिस की आड़ में छिप जाएंगे और जवाब नहीं देना पड़ेगा, तो बड़ी भूल में हैं। आपका खेल अरविंद केजरीवाल को जेल भेजl शरथ चंद्र रेड्डी को 60 करोड़ इलेक्ट्रोरल बॉन्ड और एक बयान पर बेल? अब सच देश के सामने है।
केजरीवाल ने हाई कोर्ट में अपनी याचिका में दलील दी थी कि गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं और वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं। बता दें कि, दिल्ली शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल केजरीवाल सात दिन की ईडी की रिमांड पर हैं।
आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पर एक वीडियो के साथ पोस्ट साझा की। पोस्ट पर लिखा कि पीएम आवास की तरफ मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पटेल चौक मेट्रो पर हिरासत में लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है। जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।





















